सोना मेरा सोना,
सोएगा मेरा सोना,
चिड़ियों सँग नींद में,
चहकेगा मेरा सोना।
सोना मेरा सोना,
सोएगा मेरा सोना,
मछली सँग नींद में,
तैरेगा मेरा सोना।
सोना मेरा सोना,
सोएगा मेरा सोना,
तितली सँग नींद में,
उड़ेगा मेरा सोना।
सोना मेरा सोना,
सोएगा मेरा सोना,
खरगोश सँग नींद में,
उछलेगा मेरा सोना।
Published by