उल्टा-पुलटा

उड़ती बकरी, चलती मछ्ली,
तैरता कव्वा, उल्टा पुलटा।

नीचे सिर, ऊपर पैर,
सब कुछ दिखता, बदला बदला।

भौंकता शेर, दहाड़ता चूहा,
हाथी बन गया, मच्छर जितना।

बोलते पेड़, नाचते घर,
आसमान हो गया, हरा हरा।

रेगिस्तान में बर्फ, बोतल में मगरमच्छ,
आग को लगी है, ठंडक ठंडक।

दिन में चंदा, रात में सूरज,
तारे हैं नाचते, ठुम्मक ठुम्मक।

Published by

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *